नेशनल बैकवर्ड क्लासेज फ़ाइनेन्स एण्ड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एन बी सी एफ डी सी)
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत भारत सरकार का उपक्रम है। एन बी सी एफ डी सी को पिछड़े वर्गों के लिए आर्थिक और विकासात्मक कार्यकलापों को बढ़ावा देने तथा इन वर्गों के अधिक गरीब वर्ग को कौशल विकास और स्वरोजगार उद्यमों में प्रोत्साहित करने के लिए कम्पनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 के अधीन एक ‘लाभ मुक्त’ कम्पनी के रूप में 13 जनवरी, 1992 को निगमित किया गया। एन बी सी एफ डी सी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा नामित की गई राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसियों (एस.सी.ए.) के माध्यम से दोहरी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को निम्न क्षेत्रों की आय श्रृजन सम्बंधी परियोजनाओं हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है
1. कृषि एवं सम्बद्ध कार्यकलाप
2. छोटे व्यवसाय
3. कारीगर और पारम्परिक व्यवसाय
4. तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेड/पाठय़क्रम
5. परिवहन एवं सेवा क्षेत्र आदि